06 Aug 2022

Generic placeholder image

शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन बस्तर और तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी सभा देखने को मिली. इस सभा में भारी संख्या में नक्सलियों के साथ साथ बस्तर के आस पास के गांवों के लोग भी जुटे. नक्सलियों की तरफ से दावा किया गया है कि इस सभा में करीब 10 हजार से ज्यादा ग्रामीण जुटे. इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि इस रैली में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बड़े नक्सली भी शामिल हुए हैं. अगर ये सच है तो नक्सलियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों की तरफ से जो दावे किए जा रहे हैं उस पर सवाल उठ रहे हैं. अगर नक्सली कैडर बैकफुट पर हैं तो शहीदी सप्ताह में नक्सलियों ने इतना बड़ा आयोजन कैसे किया.

06 Aug 2022 05:21PM,
by: Imran Khan