गोदावरी-कृष्णा नदी से बाढ़ की आशंका, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट

feature-top

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। इसे लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गोदावरी और कृष्णा नदी का वाटर लेवल काफी बढ़ा हुआ। दोनों ही नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महराष्ट्र में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस वजह से गोदावरी नदी में पानी बढ़ेगा। मेदक, निजामाबाद, सिद्दीपेट, वारंगल पेद्दापल्ली समेत 16 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इन जिलों के अलावा आसपास के राज्यों को भी अलर्ट किया गया है।


feature-top