हसदेव बांगो परियोजना की मुख्य नहर फूटी:100 एकड़ फसल बर्बाद

feature-top

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार हसदेव बांगो परियोजना की मुख्य नहर फूटने से करीब 2 किमी के दायरे में पानी भर गया है। इसके चलते खेत में खड़ी 100 एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। तड़के पानी लोगों के घरों में घुसा तो हड़कंप मच गया। उस समय पूरा गांव सो रहा था। खास बात यह है कि करीब 7 दिन पहले ही किसानों ने नहर से पानी रिसने की शिकायत की थी, लेकिन अफसर-कर्मचारियों ने अनसुना कर दिया। आज भी सूचना मिलने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ क्षेत्र के बार गांव में हसदेव बांगो परियोजना के तहत मुख्य नहर का निर्माण किया गया है। इस नहर से धान की खरीफ फसल के लिए पानी छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे तेज आवाज के साथ नहर फूट गई। इसके चलते पूरे इलाके में पानी फैल गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेतों को पार करता हुआ ग्रामीणों के घर में घुस गया। इसके बाद हड़बड़ाए ग्रामीण घर से बाहर निकल कर भागे। इसके बाद ग्रामीणों को नहर फूटने का पता चला।


feature-top