रायपुर में मंगलवार को दिनभर हुई बारिश की वजह से हवाई सफर पर असर पड़ा। शाम को 5 बजे के आस-पास रायपुर लैंड करने वाला विमान मौसम खराब होने की वजह से रायपुर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सका। लैंडिंग रायपुर के रनवे पर होने की बजाए हैदराबाद में हुई।

feature-top

रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट को शाम काे रायपुर में लैंड करना था। मगर मौसम में आई खराबी की वजह से ये फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट की गई। करीब 4 घंटे की देरी से रात 9 बजे के आस-पास इस फ्लाइट को रायपुर के लिए रवाना किया गया।

VVIP थे सवार खबर है कि इसी फ्लाइट से दिल्ली से लौट रहे रायपुर के सांसद सुनील सोनी आने वाले थे। वो दिल्ली में आयाेजित कुछ केंद्रीय एजेंसियों की बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक के बाद सोनी ने एयरपोर्ट का रुख किया। बीच रास्ते में ही फ्लाइट काे डायवर्ट किया गया। सोनी के अलावा इसमें कांकेर के सांसद मोहन मंडावी भी सवार थे। 100 से अधिक यात्री इस फ्लाइट में थे । सभी को मौसम में आई तबदीली की वजह से परेशानी उठानी पड़ी।

feature-top