रविशंकर प्रसाद ने नीतीश से पूछे तीखे सवाल

feature-top
रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- नीतीश कुमार ने ही जंगलराज, लूट और भ्रष्टाचार की बात की थी। 2017 में वो ही हमारे पास आए थे। नीतीश ने जनादेश का अपमान किया। आपने 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ जाने का फैसला क्यों किया था। 2017 में क्यों कहा था कि तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। नीतीश जी, अपने पुराने टीवी के कमेंट देखिए। आपने कहा था कि इतने गंभीर आरोप के जवाब तो मिलने चाहिए। तब तेजस्वी ने कहा था कि अपने वकील से मिलकर इसका जवाब दूंगा। तब आप भाजपा के साथ आ गए थे। 2019 में हमने अपने सिटिंग विधायकों का टिकट काटा था, ताकि आपको अधिक टिकट मिल सके।
feature-top