कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कालाधन वापस लाने के वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब वह काले कपड़ों को बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।

feature-top

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन जुमला जीवी कुछ भी बोलते रहते हैं।' उन्होंने प्रधानमंत्री की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह काले कपड़े पहने हुए और गंगा में डुबकी लगाते देखे जा सकते हैं।

feature-top