US के इंडियाना में एक घर में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत

feature-top
अमेरिका के इंडियाना में एक घर में धमाका हुआ है। इसमें 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाका इतना भयानक था की कम से कम 40 घरों को नुकसान पहुंचा। इंडियाना फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख माइक कोनेली ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका कैसे हुआ, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
feature-top