- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- युवक को अगवा कर रेत दिया गला:बीजापुर में नक्सली 4 दिन पहले उठाकर ले गए थे; गांव के बाहर जंगल में फेंका शव
युवक को अगवा कर रेत दिया गला:बीजापुर में नक्सली 4 दिन पहले उठाकर ले गए थे; गांव के बाहर जंगल में फेंका शव
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। ग्रामीण के शव को गांव के नजदीक जंगल में फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने 4 दिन पहले ग्रामीण का अपहरण किया था। जिसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बांगापाल इलाके के कंवरगांव का रहने वाला ग्रामीण गोपीराम मड़कम 8 अगस्त को बाजार गया हुआ था। उसी दौरान ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे माओवादियों ने गोपीराम का अपहरण कर लिया। 4 दिनों तक उसे जंगल-जंगल घुमाते रहे। फिर गुरुवार की सुबह पुलिस की मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की सजा दे दी। जिसके बाद ग्रामीण के शव को कंवरगांव के नजदीक जंगल में ही फेंक दिया।
ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी बांगापाल थाना के जवानों को दी। सूचना मिलते ही जवानों की एक टीम को मौके के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाने की कोशिश में लगी हुई है। इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले भी माओवादियों ने जिले में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 ग्रामीणों की हत्या की थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
