- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- बायकॉट ट्रेंड के बीच रिलीज हुई आमिर की फिल्म, कुछ ने बताया 'ब्लॉकबस्टर' तो कुछ अब भी कर रहे हैं 'बायकॉट'
बायकॉट ट्रेंड के बीच रिलीज हुई आमिर की फिल्म, कुछ ने बताया 'ब्लॉकबस्टर' तो कुछ अब भी कर रहे हैं 'बायकॉट'
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले काफी समय से चर्चा में थी. कोविड महामारी की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज टली, जिसके बाद फैंस ही नहीं खुद आमिर भी अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे. अब आखिरकार यह सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को देख लोगों की सोच पूरी तरह से बदल चुकी है, जिसका सबूत है सोशल मीडिया पर आ रहे लोगों के रिएक्शन्स.
जी हां, पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लोग बायकॉट करने की मांग करते हुए ट्वीटर पर इसके हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे. वहीं अब फिल्म को देखने के बाद लोगों की ओर से तारीफें मिलती दिख रही हैं।अब ट्विटर ट्रेंड हो रहा है. यूजर्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वहीं कई सेलेब्स भी अपने रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं सके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हिंदुस्तानी ये फिल्म देखनी चाहिए'. एक ने बताया कि यह आमिर खान की बेस्ट मूवी है. उन्होंने अब तक की शानदार एक्टिंग की है.
वैसे इसी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ लोग अब भी अपने बायकॉट ट्रेंड के साथ बरकरार दिख रहे हैं. फिल्म की तारीफ करने वाले लोगों को ट्रोलर्स ने उनका पीआर स्टंट बताया है. एक यूजर फोटो शेयर कि जिसमें आमिर खान एक पोस्टर को देखते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में खाली सिनेमाघर दिख रहा है, साथ ही लिखा है 'दर्शक लापता'.
जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले दिनों 'लाल सिंह चढ्ढा' को बायकॉट करने की मांग की गई थी, जिसके बाद आमिर खान काफी डर गए थे और लोगों से अपील की वह फिल्म देखने जरूर जाएं. अब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है, जिसकी टक्कर अक्षय कुमार की रक्षाबंधन से हुई है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर देखना दिलचस्प है. फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में दिखी हैं.
इन दोनों के अलावा मोना सिंह नागा चैतन्य भी अहम रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म में शाहरुख खान का भी कैम्यो रोल देखने को मिला है. बाहरहाल, सोशल मीडिया पर मिल रहे लोगों के मिले जुले रिस्पॉन्स के बाद अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितनी कमाई कर पाती है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
