यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में गोलीबारी, हमलावर समेत 11 लोगों की मौत

feature-top

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे शहर में गोलीबारी हुई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। मारने वालों में हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर सेटिनजे में हुए हमले में 6 लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां हमलावर और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके बाद हमलावर को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।


feature-top