अगला नंबर तुम्हारा' अब हैरी पॉटर की लेखिका को मिली धमकी, रुश्दी का किया था समर्थन

feature-top

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमले के बाद उपन्यास हैरी पॉटर (Harry Potter) की लेखिका जेके राउलिंग (JK Rowling) को भी जान की धमकी मिली है। उनको यह धमकी रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट करने के बाद मिली है। दरअसल, 57 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने सलमान रुश्दी पर हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि इस तरह की घटना से वह काफी आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, "चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।

राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया।

धमकी देने वाले ने हादी मतार का किया समर्थन जिस ट्विटर हैंडल से राउलिंग को धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मतार ( Hadi Matar) की प्रशंसा की है। उसने लिखा है कि यह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है। धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा, ये आपकी गाइडलाइंस हैं, ना? इसके बाद उन्होंने हिंसा और आतंकवाद पर ट्विटर की गाइडलाइंस को भी साझा किया है।


feature-top