आज शाम 7 बजे देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

feature-top
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त की शाम शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं। वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है।
feature-top