दिग्गज टेक कंपनी एपल को कैलिफोर्निया की संघीय अदालत से झटका लगा है। करीब एक दशक पुराने मामले में कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाया है। कैलिफोर्निया की एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने लगभग एक दशक पुराने मुकदमे में एपल कंपनी को 2.42 अरब रुपये (30.5 मिलियन डॉलर) भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत में दायर याचिका में दावा किया गया था कि कंपनी ने 15,000 एपल स्टोर कर्मचारियों को उनकी पाली (shifts) के बाद सुरक्षा जांच में समय गंवाने के लिए उन्हें भुगतान नहीं किया है। अब इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए एपल कंपनी को सुरक्षा जांच में समय गंवाने वाले कर्मचारियों को 2.42 अरब रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है।

feature-top

सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी जिला न्यायाधीश विलियम अलसुप (William Alsup) ने शनिवार को 2013 के इस मामले में समझौते को मंजूरी दे दी। कैलिफोर्निया में सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में इस मामले में कहा था कि जब कर्मचारी अनिवार्य सुरक्षा जांच से गुजरते हैं, तो देश के कानून के तहत कर्मचारियों को भुगतान करने की आवश्यकता होती है।

feature-top