जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका; कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के 2 घंटे बाद गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा

feature-top

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने मंगलवार को गुलाम नबी आजाद को प्रदेश कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन आजाद ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया।

विकार रसूल वानी को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। इसके पहले अहमद मीर प्रदेश अध्यक्ष थे, जिनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। अब चंद्र कुमार नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।


feature-top