10 राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

feature-top

पूरे भारत में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD) ने देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ा गया है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इस भारी बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके अलावा 17 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, गोवा और कोंकण के इलाके में 20 तारीख तक बारिश हो सकती है।

गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीते मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर चार-चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। अगले तीन-चार दिन तक गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।


feature-top