कोरोना अपडेटेड: बीते 24 घंटे में देश में मिले 14 हजार से ज्यादा नए केस, दिल्ली में सबसे ज्यादा 8 मौतें

feature-top

देश में कोरोना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीत 24 घंटे में देश में 14,019 नए केस आए, 13,927 मरीज ठीक हुए और 37 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को देश में 10,296 नए केस आए थे। सबसे ज्यादा केस कर्नाटक में आए। राज्य में गुरुवार को 2,329 संक्रमित मिले, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.79% है। कर्नाटक के बाद सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए। यहां 2,246 नए केस मिले। यहां 24 घंटे के दौरान 6 संक्रमितों की मौत हो गई। दूसरे राज्यों की बात करें तो दिल्ली में 1964 नए संक्रमित मिले, तो हरियाणा में 953, तमिलनाडु में 643, तेलंगाना में 435, राजस्थान में 803 नए मरीज मिले।


feature-top