- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- गेहूँ आयात किए जाने की ख़बरों पर आया मोदी सरकार का बयान
गेहूँ आयात किए जाने की ख़बरों पर आया मोदी सरकार का बयान
भारत सरकार की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल उसकी गेहूँ आयात करने की कोई योजना नहीं है और देश की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त भंडार है. दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत आने वाले समय में गेहूँ का आयात कर सकता है. ब्लूमबर्ग की छपी रिपोर्ट के अनुसार, "यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि उनका देश दुनिया को 'भोजन मुहैया' कराने को तैयार है. चार महीन से भी कम समय में भारत सरकार को अनाज के आयात के बारे में विचार करना पड़ रहा है.
ट्विटर पर साझा की गई इस रिपोर्ट के जवाब में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने भी ट्वीट किया है. इसके अनुसार, भारत में गेहूँ आयात किए जाने की कोई योजना नहीं है. देश के पास अपनी घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार है और सार्वजनिक वितरण के लिए एफ़सीआई के पास भी पर्याप्त स्टॉक है. देश के उत्तरी राज्यों- पंजाब और हरियाणा में गेहूँ की फसल पकने के समय भीषण गर्मी पड़ने से गेहूँ का उत्पादन कम होने का अनुमान है. घरेलू ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत ने इसी साल मई महीने में गेहूँ के निर्यात पर रोक लगा दी थी.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
