- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- वाजपेयी और आडवाणी की वजह से भाजपा सत्ता में आई, ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी
वाजपेयी और आडवाणी की वजह से भाजपा सत्ता में आई, ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी
भाजपा संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को हटाए जाने के बाद से अटकलों का बाजार गर्म है। नितिन गडकरी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा में सत्ता आने के पीछे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के कामों को श्रेय दिया है। गडकरी 1980 में वाजपेई के एक बयान का हवाला दिया। जानिए क्या बोले गडकरी...
दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भाजपा के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। बोर्ड में गडकरी की जगह पर देवेंद्र फडणवीस को जगह दी गई है। नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान देश में भाजपा की सत्ता के पीछे अटल बिहारी वाजपेई को याद किया।
उन्होंने कहा, "उस वक्त पार्टी की हालत ठीक नहीं थी। बात 1980 की है। मैं पहली बार पार्टी के कार्यक्रम के लिए बांद्रा गया था। शाम को कार्यक्रम के दौरान अटल जी खड़े हुए और भाषण देने लगे। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं सूरज डूब रहा है समुद्र का। अटल जी ने कहा अंधेरा छंटेगा। सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। जब वो कह रहे थे सबको विश्वास हो गया कि आज ऐसी स्थिति न हो लेकिन एक दिन ऐसा आएगा और अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय के कामों का परिणाम है कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
