प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और भुज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरूवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत में 27 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बने नए फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘खादी उत्सव’ समारोह को संबोधित करेंगे।

feature-top

7500 महिलाएं एक साथ चलाएंगी चरखा

 ‘खादी उत्सव’ में गुजरात के विभिन्न जिलों से 7500 महिलाएं खादी कारीगर एक ही समय और एक ही स्थान पर चरखा चलाते नजर आएंगी। इस कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें 1920 के दशक से इस्तेमाल में लाए गए विभिन्न पीढ़ियों के 22 चरखों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें ‘यरवदा चरखा’ जैसे चरखे भी शामिल होंगे, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए चरखों का प्रतीक है।

28 अगस्त को कच्छ का दौरा करेंगे पीएम मोदी 28 अगस्त को कच्छ जिले का दौरा करेंगे। यहां वे 'स्मृति वन' समेत करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 'स्मृति वन' 26 जनवरी, 2001 को गुजरात में आए भूकंप में मारे गये 13,000 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में कच्छ जिले के भुज कस्बे के पास भुजियो पहाड़ी पर बनाया गया एक म्युजियम है। इस म्युजियम की परिकल्पना पीएम मोदी ने उस समय की थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 'स्मृति वन' 470 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है।

feature-top