बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान को इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सलमान ने अपना स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए सलमान ने अपने फैंस को मैसेज दिया है। वीडियो की शुरुआत स्पेशल मैसेज से होती है जिसमे लिखा है, 34 साल पहले आज और 34 साल बाद भी आज। मेरी जर्नी की शुरुआत जो कहीं से हुई थी वो आज यहां तक हो चुकी है। थैंक्यू तब भी मेरे साथ रहने के लिए और थैंक्यू आज भी मेरे साथ रहने के लिए। ये सच में बहुत बड़ी बात है। इसके बाद सलमान का नया लुक नजर आता है।

feature-top

सलमान लंबे बालों के साथ नजर आते हैं और उनकी दाढ़ी भी है। ये सलमान की अपकमिंग फिल्म का लुक है जो आज एक्टर ने फैंस को पूरा दिखा गया। इससे पहले भी सलमान के इस लुक की झलक दिखी थी, लेकिन आज ये पूरा लुक फैंस को नजर आ गया।

बता दें कि जिस फिल्म का नाम अब तक कभी ईद कभी दिवाली बताया जा रहा था, उसका नाम अब किसी का भाई...किसी की जान है। इस वीडियो को शेयर कर सलमान ने लिखा, 'किसी का भाई, किसी की जान।'

feature-top