- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच खेलने से पहले रोहित शर्मा ने बताई टीम इंडिया की रणनीति
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच खेलने से पहले रोहित शर्मा ने बताई टीम इंडिया की रणनीति
एशिया कप के लिए तैयार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वे सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं और एक समय पर एक मैच का लक्ष्य रखेंगे.आज रविवार को टी-20 टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि, "जब मैदान पर होते हैं तो प्रशंसक मैच देखने के साथ साथ खिलाड़ियों से भी मिलना चाहते हैं. जहां तक मुकाबले का सवाल है, तो जब दो शानदार टीमें मैच खेलती हैं तो हम एक अच्छा मैच देखते हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर हम सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं."
रोहित शर्मा ने कहा कि टीम का मूड अच्छा है. जो हुआ अब वो बीत गया है. हमने अभी प्लेइंग इलेवन तय नहीं की है. हम पिच को देखने के बाद ही फैसला करेंगे.
पिच के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि हमें सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन तैयार करना है. दिनेश हाल ही में काफी अच्छी गेम खेली है. हमने मैदान में जाकर क्यूरेटर से बात की थी. क्यूरेटर ने बताया कि पिच पर ओस नहीं पड़ेगी.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
