- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- लेस्बियन-गे कम्युनिटी का डांस-फैशन शो
लेस्बियन-गे कम्युनिटी का डांस-फैशन शो
LGBT (लेस्बियन, गे, बायसेक्शुअल, ट्रांस) समुदाय का मेगा फैशन और डांस शो रायपुर में हुआ। यहां कम्यूनिटी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। स्टेज पर ट्रांसजेंडर्स कलाकार उतरे तो देखने वाले हैरान रह गए। तृतीय लिंग के इन कलाकारों के इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग के मुक्ता-काशी मंच पर हुआ। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया था सांझ।
शनिवार को इसके समापन सत्र में पहली प्रस्तुति रतनपुर से आए स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने दी। स्वरागिनी ग्रुप ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना पर डांस किया। कलाकारों ने राज्य गीत अरपा पैरी के धार पर भी परफॉर्म किया। छत्तीसगढ़ी सुआ गीत, कर्मा गीत, ददरिया और होली के फाग गीतों में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
रायपुर के युवराज बाध ने इंडियन क्लासिकल सॉन्ग पर कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी। इसके साथ -साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से वाह वाही लूटी। युवराज बाध को कत्थक में कई तरह के अवॉर्ड मिल चुके हैं।
इनके बाद ओडिशा से आए कलाकारों की टीम ने बॉलीवुड थीम पर डांस किया। नैनों में सपना सपनों में सजना गाने की एक एक बीट पर इनका डांस दिखा। श्रीदेवी के अंदाज में सजी कलाकार की परफॉर्मेंस ने ऑडियंस काे एंटरटेन किया। तृतीय लिंग समुदाय के फैशन डिजाइनर सिद्धांत बेहरा के द्वारा फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें तृतीय लिंग समुदाय के साथ -साथ एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों ने रैंप वाक किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
