रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजयुमो के बेरोजगारी के मुद्दे पर बड़े प्रदर्शन के बाद राजनीति गरमा गई है. अब कांग्रेस भी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला करने से नहीं चूक रही है. आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आईं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रागिनी नायक मोदी सरकार पर जमकर बरसीं.

feature-top

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: रागिनी नायक ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार है, जिसे देश की जनता सह रही है. दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई की मार के विरोध में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी. महंगाई के विरोध में 4 सितंबर को रैली निकाली जाएगी. रागिनी नायक ने देश के कोने कोने से लोगों को इस रैली में पहुंचने की अपील की है.

feature-top