- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- इस नवरात्र मां दंतेश्वरी के होंगे VIP दर्शन,श्रद्धालुओं को देनी होगी फीस
इस नवरात्र मां दंतेश्वरी के होंगे VIP दर्शन,श्रद्धालुओं को देनी होगी फीस
छत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के इस शारदीय नवरात्र VIP दर्शन होंगे। इसके लिए भक्तों को 2100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। एक परिवार से 2 बच्चे सहित 6 सदस्य एक साथ गर्भगृह तक जाकर माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। अन्य भक्तों को गर्भगृह के बाहर स्थित गणेश जी की मूर्ति के पास से ही दर्शन करने की अनुमति है। दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार, विधायक देवती कर्मा, मंदिर के प्रधान पुजारी की उपस्थित में हुई टेंपल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बताया जा रहा है कि, पिछले साल ही VIP दर्शन की शुरुआत की गई है। VIP दर्शन के लिए 1100 रुपए का शुल्क जमा करना निर्धारित किया गया था। हालांकि, नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक यह सुविधा उपलब्ध थी। लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिला था। इस बार इस शुल्क में 1000 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। परिवार के 4 सदस्य समेत 2 बच्चों के अलावा संख्या बढ़ती है तो प्रति सदस्य 300 रुपए का का टिकट अलग से कटवाना होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
