आप और भाजपा विधायको ने पूरी रात विधानसभा में दिया धरना

feature-top

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, AAP और भाजपा विधायकों ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में रात भर धरना प्रदर्शन किया। आप विधायकों ने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली विधानसभा के भीतर धरना दिया।

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने विधानसभा के भीतर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- LG 2016 में खादी और ग्रामोद्योग विभाग के चेयरमैन थे, उस वक्त उन्होंने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया। वहीं, भाजपा विधायकों ने भ्रष्टाचार को लेकर मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की।

बरसात के बाद भी दोनों पार्टियों के विधायक विधानसभा परिसर में अपने-अपने धरना स्थल पर बैठे रहे। आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने धरना दिया, जबकि भाजपा विधायकों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा के पास धरना दिया।


feature-top