feature-top
पिछले 8 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि अवकाश के निराकरण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश ज़ारी किया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वे कर्मचारी जो आगामी 2 सितंबर तक हड़ताल छोड़ कर अपने कार्य पर उपस्थित होंगे उन्हें उनके हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए उनका वेतन भुगतान किया जायेगा। वहीं प्रशासन ने वापसी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने की भी बात कही है।
feature-top