घर-घर स्मार्ट मीटर लगाएगी गौतम अडानी की कंपनी, 500 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान

feature-top

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गौतम अडानी की कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई  ने बड़े निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह 2023 के अंत तक मुंबई में 7 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। आपको बता दें कि एईएमएल की पैरेंट कंपनी अडानी ट्रांसमिशन है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड है।

क्या है आगे की योजना: अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के मुताबिक 7 लाख स्मार्ट मीटर पहले चरण का लक्ष्य है और शेष 20 लाख उपभोक्ताओं को वित्त वर्ष 2025 के अंत तक स्मार्ट मीटर मिल जाएंगे। मुख्य परिचालन अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि कंपनी ने 1.10 लाख ऐसे स्मार्ट मीटर लगाए हैं, और शेष 5.90 लाख 2023 के अंत तक पहले चरण को पूरा करने के लिए किए जाएंगे।


feature-top