FIR में सुधारी गई अंकिता की उम्र, नाबालिग की हत्या में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जुड़ी

feature-top
झारखंड के दुमका में अंकिता की हत्या के बाद दर्ज प्राथमिकि में सुधार किया गया है। इस प्राथमिकी को सुधारने के बाद अब अंकिता की उम्र 15 साल 9 माह कर दी गई है। इससे पहले अंकिता की उम्र 19 साल दर्ज की गई थी। अंकिता की उम्र को सही किये जाने के बाद अब आरोपी शाहरुख पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
feature-top