feature-top
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने झारखंड के सियासी उठापटक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि झारखंड सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा को यह समझना चाहिए कि उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. रही बात भाजपा की तो भाजपा के लोगों ने झारखंड के विधायकों से ना झारखंड में मुलाकात की है ना मेफेयर रिसॉर्ट में जाने की कोशिश की है. यह सब सियासी ड्रामा झारखंड सरकार को रोकना चाहिए. इसके अलावा होटल में मुर्गा शराब पहुंचाने का आरोप भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने लगाया है. इस बयान के पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने ट्वीट कर राज्य की कांग्रेस सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि "भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए. छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है. जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिला रहे हैं. असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायकों का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी"
feature-top