विदेशी निवेशकों ने अगस्त में भारतीय बाजार में जमकर खरीदारी की है। इस साल अगस्त में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) का नेट इनफ्लो 51000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स की तरफ से की गई खरीदारी के कारण बीएसई सेंसेक्स 1967 प्वाइंट या 3.41 पर्सेंट के उछाल के साथ 30 अगस्त 2022 को 59,537.07 पर रहा। पिछले महीने 29 जुलाई 2022 को सेंसेक्स 57,570.25 के लेवल पर था। यह बात बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है।

feature-top

BEML के शेयरों में आई 45% की तेजी।।। इस बीच, अगस्त में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) के BSE 500 इंडेक्स के हेवी स्टॉक्स में से ज्यादातर ने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया है। 45 पर्सेंट की तेजी के साथ BEML इंडेक्स में टॉप गेनर रहा है। 30 जून 2022 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी करीब 6 पर्सेंट है। BEML लिमिटेड के शेयर 30 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1.69 पर्सेंट की तेजी के साथ 1846.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

feature-top