SSP प्रशांत अग्रवाल , SP संतोष सिंह व DIG हिमानी खन्ना फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित .... दिल्ली में दिया गया अवार्ड

feature-top

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए कुछ चुने हुए पुलिस अधिकारियों को प्रतिवर्ष स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड्स प्रदान करता है।

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई और बीएसएफ व यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह सहित देश भर के कई प्रमुख अधिकारी ज्यूरी में शामिल थे।

इस वर्ष फिक्की ने देश भर के स्मार्ट पुलिसिंग के चुने कुल 29 श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों / पुलिस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारियों को चुना। इसमें एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एसपी कोरबा संतोष सिंह व डीआईजी सीआईडी हिमानी खन्ना का नाम शामिल है।

इन तीनों अफसरों की बेहतरीन कार्यप्रणाली और कई सराहनीय कामकाजों के लिए FICCI ने इन्हे ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर दिल्ली में सम्मानित किया।

FICCI ने प्रशांत अग्रवाल को उनके बिलासपुर में चलाए गए साइबर जागरूकता हेतु साइबर मितान अभियान, संतोष सिंह को रायगढ़ पदस्थापना के दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु चलाए गए संवेदना अभियान और हिमानी खन्ना को वृद्धजन सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए समर्पण अभियान के कारण दिया गया है।


feature-top