टाटा समूह की सेटेलाइट टीवी कारोबार से जुड़ी कंपनी Tata Play का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी IPO लॉन्च होने वाला है। इस माह के अंत तक कंपनी ड्राफ्ट पेपर सेबी के पास जमा करा सकती है। आपको बता दें कि इसी साल Tata स्काई का ब्रांड नाम बदलकर Tata Play लिमिटेड किया गया है।

feature-top

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले साल आईपीओ पर काम शुरू हुआ था, लेकिन कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। इसकी वजह कंपनी की री-ब्रांडिंग थी। इसके अलावा कैलेंडर वर्ष के शुरुआती महीनों में बाजार भी मुश्किल दौर में था। इसलिए आईपीओ को लेकर थोड़ा इंतजार किया गया। ऐसी उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मसौदे सेबी के पास जमा करा दिए जाएंगे.

आईपीओ की डिटेल: प्रस्तावित आईपीओ में निवेशक टेमासेक और टाटा कैपिटल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे। आईपीओ का आकार 300-400 मिलियन डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद है।

feature-top