हर 2 शेयर पर 1 बोनस दे रही यह महारत्न कंपनी, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

feature-top
देश की सबसे बड़ी नेचुरल गैस कंपनी गेल इंडिया अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। गेल इंडिया 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। गेल इंडिया को महारत्न कंपनी का दर्जा मिला हुआ है। कंपनी ने 27 जुलाई 2022 को बोनस शेयर अनाउंस किया था। कंपनी के बोनस शेयर की एक्स-डेट अगले हफ्ते 6 सितंबर 2022 को है। वहीं, बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर 2022 है।
feature-top