जम्मू-कश्मीर के राजौरी में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से आतंकी तबरक हुसैन की मौत हो गई है। 21 अगस्त को नौशेरा में LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश करने के दौरान सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक तबरक सेना पर फिदायीन हमला करने वाला था, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया था।

feature-top

सेना के अधिकारी के मुताबिक उसके पैर और कंधे पर गोली लगी थी। जिसके बाद उसे सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूछताछ के दौरान तबरक ने भारतीय पोस्ट पर हमले की साजिश का खुलासा किया था। आतंकवादी ने बताया था कि एक पाकिस्तानी कर्नल ने उसे भारतीय पोस्ट पर हमला करने के लिए 30 हजार पाकिस्तानी रुपए (10,980 भारतीय रुपए) दिए थे।

feature-top