कोरोना अपडेट्स; बीते 24 घंटे में देश में नए केस 31 फीसदी घटे

feature-top

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बीते 24 घंटे में देश में 4917 नए केस आए, 6422 मरीज ठीक हुए, जबकि 19 संक्रमितों की मौत हो गई। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को नए केस में 31 फीसदी की कमी आई। शुक्रवार को 5651 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, शनिवार को सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए। यहां शुक्रवार को 1272 नए संक्रमित मिले, जबकि 1771 मरीज ठीक हुए। वहीं, 4 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। देश में 52,405 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।


feature-top