अपडेट: सायरस मिस्त्री,कारोबारी परिवार का छोटा लाडला, जिसने पिता के सपनों को नई उड़ान दी

feature-top

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा सायरस के पिता पालोनजी शापूरजी मिस्त्री की मौत के करीब 3 माह के भीतर हुआ। बीते 28 जून को 94 साल की उम्र में अरबपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। मिस्त्री परिवार के सबसे छोटे बेटे सायरस ने बेहद कम समय में शापूरजी ग्रुप को सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचाया।

आयरलैंड में जन्म, लंदन में पढ़ाई: आमतौर पर अरबपति मीडिया की चर्चा के केंद्र में रहते हैं लेकिन इसके उलट सायरस मिस्त्री इस चकाचौंध से दूर रहते थे। वह अपने पिता-पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के नक्शेकदम पर चलते हुए कारोबार की बारीकियां समझते थे। यह भी दिलचस्प है कि सायरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था।


feature-top