पंजाब के मोहाली के दशहरा ग्राउंड में झूला टूटा, 50 लोग घायल

feature-top
पंजाब के मोहाली स्थित दशहरा ग्राउंड में रविवार रात झूला टूटकर गिर गया। इससे झूला पर बैठे करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल किसी की हालत गंभीर होने की जानकारी नहीं मिली है।
feature-top