अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत 5 घायल

feature-top

अमेरिका राज्य वर्जीनिया के नॉरफॉक शहर में रविवार रात को गोलीबारी हुई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और नॉरफॉक स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित 5 लोग घायल हो गए। नॉरफॉक पुलिस ने बताया कि किलम एवेन्यू के 5000 ब्लॉक में करीब 12 बजे गोलीबारी हुई, इसमें 4 महिलाओं और 3 पुरुषों को गोली लगी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।


feature-top