एशिया कप 2022 सुपर-4 राउंड मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रनों का लक्ष्य मिला. पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 51 गेंदो पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली.

feature-top

वहीं, इस मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह दोनों टीमों के लिए यह दबाव वाला मैच था. मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज ने शानदार बल्लेबाजी की. इस पार्टनरशिप ने मैच का रूख बदल दिया. भारतीय कप्तान ने कहा कि दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो गया था, लेकिन यह हमारे लिए गलतियों से सीखने का बेहतरीन मौका है. रोहित शर्मा ने आगे कहा कि पहले मुझे लगा कि यह अच्छा स्कोर है, लेकिन क्रेडिट पाकिस्तान को जाता है. पाकिस्तानी टीम ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली. साथ ही भारतीय कप्तान ने विराट कोहली की तारीफ की. उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत का विकेट गलत समय पर गिरा.

feature-top