- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई आज
सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई आज
मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई आज एवन्यू रेंज कोर्ट में होगी। जैन 99 दिन से ED की गिरफ्त में हैं। इस केस में सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को कोर्ट ने एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। पूनम के अलावा दो और आरोपी अजीत प्रसाद जैन और सुनील कुमा जैन को भी जमानत दी थी।
दिल्ली हाईकोर्ट से मिली थी बड़ी राहत मनी लॉन्ड्रिंग केस में सजा काट रहे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत दी थी। चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट से आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र को विकृत व्यक्ति घोषित करने और उन्हें विधायक और एक मंत्री के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी।
याददाश्त खोने का दावा कर चुके हैं सत्येंद्र याचिका दायर करने वाले आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया था कि सत्येंद्र जैन ने खुद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने यह घोषणा की थी कि उन्होंने कोरोना के कारण अपनी याददाश्त खो दी है। इसलिए एक विधायक के रूप में उन्हें अपना कार्यकाल जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। याचिका में दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया गया था कि वह संविधान के अनुच्छेद 191 (1) (बी) के प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है, जिसमें कहा गया है कि यदि व्यक्ति विकृत दिमाग का है तो उसे विधान सभा का सदस्य चुने जाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में 10 लोग आरोपी हैं चार्जशीट के मुताबिक इस मामले 10 लोग आरोपी हैं, जिनमें दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन समेत चार निजी फर्म के और 6 अन्य लोग शामिल हैं। सत्येंद्र जैन, अंकुश जैन और वैभव जैन को जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यासिक हिरासत में हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
