कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने 40 हजार पंजीयन

feature-top

राजीव भवन में सात सितंबर शुरू हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी शैलजा ने संवाद किया।

शैलजा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था।

इसके विपरीत उन्होंने पिछले आठ सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है।

यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, अन्य राजनीतिक दलों और लाखों आम लोगों से संपर्क करेगी और देश की गंभीर चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर संवाद शुरू करेगी। 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किमी का रास्ता तय करेंगे।

यात्रा में भाग लेने के लिए 40 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक पंजीयन कराया है।


feature-top