छत्तीसगढ़ के 'गांधी' से मिलेंगे राहुल गांधी

feature-top
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग को लेकर बिलासपुर के गांधी के रूप में पहचान बनाने वाले संजय आयल सिंघानी राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। वो 1026 किमी पदयात्रा कर बिलासपुर से दिल्ली गए थे। पदयात्रा करने के बाद उन्होंने इंडिया गेट में धरना दिया। फिर 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने भी धरना दिया। तब जाकर उन्हें राहुल गांधी ने 18 सितंबर को चार सदस्यों के साथ मिलने के लिए समय मिला है।
feature-top