2047 तक प्रत्येक व्यक्ति के लिए समृद्धि लाने की दिशा में काम होगा', अमेरिका में बोले पीयूष गोयल

feature-top

अमेरिका की यात्रा पर चल रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए 2047 के भारत पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत कैसे विकसित देश बनेगा? गोयल ने कहा कि कोई भी देश विकसित देश नहीं बना जब तक कि उसने अपने रिश्तों को पूरी दुनिया से नहीं बढ़ाए। इसलिए दुनिया के प्रत्यक देश से संबंध अच्छे करने होंगे। इसके अलावा गोयल ने व्यापार के क्षेत्र में भारत की सफलता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले साल तक हमने 675 बिलियन गुड्स एंड सर्विसेज का निर्यात किया है जो अब तक सबसे ज्यादा है। हम इस साल इसके 750 बिलियन के पार जाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि पीयूष गोयल सैन फ्रांसिस्को में 'इंडियास्पोरा' के साथ लंच एंगेजमेंट में बोल रहे थे।

2047 तक प्रत्येक व्यक्ति के लिए समृद्धि लाने की दिशा में काम होगा: गोयल पीयूष गोयल ने कहा कि 2047 तक 'अमृत काल' एक विकसित राष्ट्र बनने और भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए समृद्धि लाने की दिशा में भारत की यात्रा की निर्णायक अवधि होने जा रही है। इस यात्रा में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गोयल ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की आत्मा को जीवित रखते हुए भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बनाए रखा है। मैं अपनी अमेरिका यात्रा से बड़ी मात्रा में नई ऊर्जा वापस ले जा रहा हूं।


feature-top