तमिलनाडु : राहुल गांधी के नेतृत्व में नागरकोइल में 'भारत जोड़ो यात्रा' का तीसरा दिन शुरू

feature-top

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दो दिन पहले की गई है। आज भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन शुरू हो गया है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि देश के सभी लोगों को एकत्रित करना और बीजेपी को चुनौती देना है। बता दें कि कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद सिर्फ BJP को चुनौती देना ही नहीं बल्कि खुद का अस्तित्व बचाना भी है।

कब तक चलेगी यह यात्रा 

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो की इस यात्रा में करीब 12 राज्यों का भ्रमण किया जाएगा और इस दौरान यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। 12 राज्यों का भ्रमण करते हुए यह कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेता पैदल ही इस यात्रा को पूरा करेंगे।


feature-top