छत्तीसगढ़ का राजनीतिक-प्रशासनिक मानचित्र पूरी तरह बदलने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो नवगठित जिलों का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। वह मनेंद्रगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में कई विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं। जिले के पहले कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कार्यभार संभाला।

feature-top

रोड शो पर निकले CM

कलेक्ट्रेट के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंंद्रगढ़ में रोड शो पर निकले। इस दौरान उनका जगह-जगह पर स्वागत किया किया गया। उन्हें वन औषधियों से तौला गया। सड़क के दोनों ओर नये जिले के निर्माण के लिए धन्यवाद देने भीड़ खड़ी थी। सीएम पर फूलों की वर्षा भी की गई। इन जिलाें के गठन की अधिसूचना गुरुवार को ही जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 को इन दोनों जिलों के गठन की घोषणा की थी।

feature-top