जिस चर्च में राज्याभिषेक हुआ था, वहीं होगा महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार

feature-top
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिन्स्टर ऐबी चर्च में हो सकता है। इसी चर्च में उनका राज्याभिषेक हुआ था। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख का एलान बकिंघम पैलेस की ओर से किया जाएगा। 96 वर्षीय महारानी का गुरुवार रात स्कॉटलैंड में निधन हो गया था। ब्रिटेन में उनके निधन पर 12 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जा सकता है। उनके अंतिम संस्कार से पहले दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष महारानी को श्रद्धांजलि देने लंदन पहुंचेंगे।
feature-top