पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर गोलीबारी की। टीम सिक्योरिटी में तैनात 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।

feature-top

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर गोलीबारी की। टीम सिक्योरिटी में तैनात 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि घटना टैंक जिले के गुल ईमान इलाके में हुई है। हमलवरों ने उस पुलिस वैन पर हमला किया, जिसमें घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण करने वाली टीम सवार थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस और हमलावरों के बीच लंबे समय तक गोलीबारी जारी रही। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 


feature-top