feature-top
राहुल गांधी के T शर्ट पर इन दिनों देश की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा राहुल गांधी के 41 हजार के टी- शर्ट को लेकर उनपर जमकर हमला बोल रही है। भाजपा के कई नेता टी-शर्ट के दाम को लेकर राहुल गांधी की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा आज राहुल गांधी का टी-शर्ट देख रही और कल उनका जूता देखेगी।
feature-top