2024 की मकर संक्रांति को रामलला होंगे विराजमान

feature-top
अयोध्या में रामलला विराजमान की तारीख तय हो गई है। 14 जनवरी 2024 को रामलला विराजमान होंगे और भव्य राम मंदिर में दर्शन शुरू हो जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा और 15 दिनों के बाद यानी 14 जनवरी 2024 के आसपास भगवान राम को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह का काम 1 जून के बाद तेजी से हो रहा है।
feature-top