टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम में मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को स्टैंड बाय के तौर पर शामिल किया गया है, जिसे देखकर भारतीय पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भड़क गए हैं. अजहर ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. पूर्व कप्तान ने ट्वीट किया और लिखा, 'टी-20 वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय टीम में मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को न देखकर हैरान हूं.' पूर्व कप्तान ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि, 'मेरे नजर में श्रेयस को दीपक हूडा की जगह तो मोहम्मद शमी को हर्षल पटेल की जगह टीम में होना चाहिए।

feature-top

अजहर के इस ट्वीट पर अब फैन्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है. तो वहीं आवेश खान और रवि बिश्नोई को टी-20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है. संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को भी चयनकर्ता ने टीम में जगह नहीं दी है. सैमसन के टीम में न होने से फैन्स काफी भड़क गए हैं और टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

feature-top
feature-top